न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ग्राम परिवहन योजना में चयनित 12 लाभुकों को सौंपी गई 3 पहिया वाहन की चाबी

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर के सामने प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर ने 12 लाभुकों को ग्राम परिवहन योजना के तहत तीन पहिया वाहन की चाभी सौंपी।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर ने बताया कि प्रथम चरण में 12 लाभुकों के बीच टेम्पो वितरण किया गया।

वहीं प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाना है।आमजनो को ग्रामीण क्षेत्रों से प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसी कारण सरकार की ओर से यह योजना चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के युवाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा ग्राम परिवहन योजना चलाई जा रही है।योजना के तहत ऐसे वर्ग के लोगों को वाहन खरीदगी पर अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान राशि सरकार द्वारा दिये जाने का प्रावधान है।
वहीं शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे 12 लाभुकों को प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द वाहनों का परमिट एवम पंजीयन करवा लें ताकि वे वाहनों को सड़कों पर चला सकें।

Share this news

Leave a Comment