न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : सूर्या फाउंडेशन द्वारा ई पीडीएस शिविर का किया गया आयोजन ,200 गांव के बच्चो ने लिया हिस्सा

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

सूर्या फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो पूरे देश भर में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए ई. मिनी. पीडीसी का आयोजन शुक्रवार से शुरु हो गया है . शुक्रवार को पहले दिन बच्चे घर में रहकर ही विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया .

प्रतियोगिता में चित्रकला, सुलेख, सूर्यनमस्कार, कविता, एकल गीत, दौड़ आदि प्रतियोगिता है . बताते चलें कि सूर्या फाउंडेशन का उदेश्य है की बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो सके और उनकी प्रतिभा उभर सके.

इसके मद्देनजर शुक्रवार को दार्जीलिंग, कालिम्पोंग और उत्तरदीनाजपुर जिले के लगभग 200 गावों के करीब 10000 विद्यार्थी इस शिविर में भाग लिया . मालूम हो कि सूर्या फाउंडेशन के लिंक के द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू किया गया है जो सात दिन तक चलेगी. जिसमें रोज अलग -अलग प्रतियोगितायें होगी. बता दें इस कार्यक्रम को दार्जीलिंग प्रमुख भीखपुरी जी, गोपाल जी, विनोद कुमार, मंटू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है .

Share this news

Leave a Comment