न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान

किशनगंज /इरफान

पहाड़कट्टा पुलिस द्वारा सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया ।पुलिस के द्वारा दमालबाड़ी पंचायत के बेलुआ रामगंज मुख्य सड़क पर
थाना अध्यक्ष अजीत कुमार की मौजूदगी में जांच अभियान चलाया गया और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालो का चालान काटा गया है ।

थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार वाहन जांच किया जा रहा है और अभी तक दर्जनों लोगो को फाइन किया गया है । श्री कुमार ने बताया कि वाहन जांच से छिनतई करने वालो पर अंकुश लगेगा साथ ही लोगो को हेलमेट पहनने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment