न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ,एक की मौत 4 घायल

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

रविवार को देर रात गलगलिया थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई के बन्दरबाड़ी पूल के निकट एक स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गई .इस दौरान स्कोर्पियो में सवार कुल छह लोगों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक डब्लूबी 18 एन 4817 स्कोर्पियो बंगाल की ओर से बिहार जाने के क्रम में गलगलिया थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई के बन्दरबाड़ी पूल के निकट अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई .

जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई . बांकी 5 लोगों में चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . जबकि 2 लोग इस घटना में बाल बाल बच गए. घायलों का इलाज हेतु सिलीगुड़ी नर्सिंग होम व अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक स्कोर्पियो में सवार सभी लोग बंगाल के रहने वाले बताए गए हैं.

Share this news

Leave a Comment