न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :जनवरी से लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन ,30 करोड़ लोगो को लगेगा टीका -डॉ हर्षवर्धन

देश /डेस्क

देश में कोरोना मरीजों कि संख्या में लगातार कमी आ रही है और इस समय करीब 3 लाख सक्रिय मरीज देश में मौजूद है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जनवरी के किसी सप्ताह से देश में लोगो को वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया जाएगा । डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ  पहले देश में कोरोना वायरस के 10 लाख सक्रिय मामले थे, अभी देश में करीब 3 लाख सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड वायरस के एक करोड़ मामलों में से 95 लाख से ज़्यादा मामले ठीक हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज़्यादा है । डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे लगता है कि जितनी तकलीफों से हम गुजरे हैं अब वो खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इतना बड़ा देश होते हुए दुनिया के दूसरे बड़े देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है ।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत वैक्सीन के विकास और रिसर्च में किसी से पीछे नहीं है। वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावशीलता, प्रतिरक्षाजनकता को लेकर भारत किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। हमारे रेगुलेटर बहुत गहराई और गंभीरता से आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं । डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि 
मुझे लगता है कि अगले वर्ष जनवरी के महीने में किसी भी सप्ताह में ऐसा समय आ सकता है जब हम भारत के लोगों को पहली वैक्सीन देने की स्थिति में आ जाएं ।

साथ ही कहा कि भारत सरकार  पिछले चार महीनों से राज्य सरकारों के साथ मिलकर राज्य, ज़िला और ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां कर रही है । उन्होंने कहा कि जिन 30 करोड़ लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी उनमें 1 करोड़ स्वास्थ्य कर्मी, 2 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक उम्र के 26 करोड़ लोग और 50 वर्ष से कम उम्र के करीब एक करोड़ लोग हैं जिनको कोई बीमारी है ।

Share this news

Leave a Comment