न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :दर्जनों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन ,पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

गुरुवार को भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल अंतगर्त विभिन्न गांवों के महिलाओं तथा युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है. भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर 35 महिला व 28 युवाओं को भाजपा में शामिल किया गया. इस दौरान भाजपा के जिला सचिव दिलीप बारोई ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी महिला व युवाओं को पार्टी का झंडा पकड़ाकर उनका स्वागत किया .

इस संबंध में दिलीप बारोई ने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर वेलोग भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा सभी महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी. इस मौके पर दिलीप बारोई के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment