न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :जरूरतमंदो के बीच कंबल का किया गया वितरण

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

जिले में ठंड का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ रहा है और भीषण ठंड और ठिठुरन की वजह से लोग घरों में ही रहने को मजबुर हो गए है ।ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ती है ।बढ़ते ठंड ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है ।

उसी क्रम में विधाननगर मंडल के जाइन्तिका टी स्टेट में भाजपा के रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के एसटी मोर्चा अध्यक्ष अजय उरांव की ओर से बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अजय उराव ने बताया कि विधाननगर मंडल के जाइन्तिका टी स्टेट में 30 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर अजय उराव के अलावे विधाननगर मंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष सपन सरकार , शक्तिकेंद्र प्रमुख संजय झा सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment