न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : 5 संदिग्ध विदेशी नागरिक हिरासत में ,पुलिस कर रही है पूछताछ

कटिहार /संवादाता

सीमावर्ती कटिहार जिले से पुलिस ने गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए 5 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है ।जानकारी के मुताबिक पांचों विदेशी नागरिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रहने वाले हैं । बता दें कि इन विदेशी नागरिकों से आईबी, स्पेशल ब्रांच और नगर पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है ।एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि  नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में ये सभी किराए के मकान में रह रहे थे ।

श्री झा ने कहा कि कुछ दस्तावेज इनके पास से बरामद हुआ है जो कि प्रथम दृष्टया फर्जी लग रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ रुपए भी बरामद किए गए है और सभी से अभी पूछताछ चल रही है ।पूछताछ के बाद ही पूरे ममले का खुलासा हो पाएगा ।हिरासत में लिए गए लोगो ने खुद को अफगानिस्तान का रहने वाला बताया है साथ ही खुद को सुद ब्याज के धंधे से जुड़ा बता रहे है ।विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद से शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।सभी को पुलिस के खुलासे का इंतजार है कि जांच में क्या निकलता है ।

Share this news

Leave a Comment