न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालो पर की गई कार्रवाई

किशनगंज /संवादाता

जिले में प्रशासन के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है ।सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगो को निजात दिलाने के लिए सड़क किनारे खड़ी की गई दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया । प्रशासन द्वारा कि गई करवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर फोन घुमाते देखे गए ।

मालूम हो कि पुलिस के द्वारा दर्जनों मोटर साइकिल, कार सहित ई रिक्सा को जप्त किया गया और उसे ट्रैक्टर पर लोड कर थाना ले जाया गया है ।बता दे कि एसपी श्री कुमार आशीष ने पूर्व में ही शहर वासियों को आगाह कर दिया था कि सड़क पर यदि वाहन खड़ा करते है तो करवाई की जाएगी ।

दूसरी तरफ जिले के ठाकुरगंज बाज़ार एवं बहादुरगंज में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है ताकि लोगो को जाम कि समस्या से छुटकारा मिल सके ।पुलिस प्रशासन की करवाई से शहर का बुद्धिजीवी वर्ग खुश है और इसे सराहनीय कदम बता रहे है ।

Share this news

Leave a Comment