न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी 12वी बटालियन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

किशनगंज /दिघलबैंक /शिव नारायण प्रसाद

एसएसबी जवानों के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघलबैंक स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया । एसएसबी 12वीं वाहिनी ( ई ) कंपनी सशस्त्र सीमा बल सहायक कमांडेंट सुमन गुराई के दिशा निर्देश पर सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया।

मालूम हो कि एसएसबी के द्वारा लगातार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है ।

श्री गुराई ने बताया की स्वच्छता अभियान से आसपास क्षेत्रों को सफाई रख प्रदूषण मुक्त किया जाए। साथ ही अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रख बीमारी और प्रदूषण से बचाया जा सकता है ताकि लोग स्वच्छ और बीमारी मुक्त हो सके। इस कार्यक्रम में दर्जनों जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this news

Leave a Comment