न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :नेपाल से लाए जा रहे 14 मवेशियों को एसएसबी ने किया जप्त,तस्कर फरार

गलगलिया /चंदन मंडल

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के सी कम्पनी निम्बूगुड़ी कैम्प के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से लाए जा रहे 14 मवेशियों को पकड़ा है.

हालांकि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक पीलर संख्या 104/ 16 एवं 104 / 17 सीमा के बीच तस्कर मवेशी को नेपाल से भारत में ला रहे थे. जहां सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के सी कम्पनी निम्बूगुड़ी कैम्प के जवानों ने गश्त के दौरान लाए जा रहे तस्करी के 14 मवेशियों को पकड़ा.

इस दौरान एसएसबी को देखकर तस्कर भागने में कामयाब हो गए. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बेचने के लिए भारत लाया जा रहा था. लेकिन सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान पकड़ लिया. इसके बाद एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए मवेशियों को गलगलिया थाना को सुपुर्द कर दिया.

Share this news

Leave a Comment