न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान नेता बैठे उपवास पर ,राजनीति चरम पर

दिल्ली सीएम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना कहा ईडी केस से बेटे को बचाने के लिए केंद्र से की सेटिंग

देश/डेस्क

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आज 19वे दिन भी किसान संगठनों का आंदोलन जारी है ।किसान नेता आज अपनी मांगो के समर्थन में उपवास पर है ।बता दे कि दिल्ली के सिंधु , टिकारी,गाजीपुर,पलवल सहित अन्य स्थानों पर किसान नेता उपवास कर रहे है ।किसान संगठनों द्वारा दिल्ली -गाजियाबाद राष्ट्रीय उच्य पथ को जाम कर दिया गया है। गाजीपुर में एनएच 9 को जाम कर दिया गया है । जिसकी वजह से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के सीएम भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उपवास कर रहे है और उन्होंने अन्य लोगो से भी उपवास करने की अपील की है ।सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसानों के सामने सरकार को झुकना होगा क्योंकि किसानों की मांग जायज है।सीएम केजरीवाल ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा है ।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कैप्टन जी, मैं शुरू से किसानों के साथ खड़ा हूँ। दिल्ली के स्टेडीयम जेल नहीं बनने दी, केंद्र से लड़ा। मैं किसानों का सेवादार बनके उनकी सेवा कर रहा हूँ

सीएम ने कहा कि आपने तो अपने बेटे के ED केस माफ़ करवाने के लिए केंद्र से सेटिंग कर ली, किसानों का आंदोलन बेच दिया? क्यों?

मालूम हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम केजरीवाल द्वारा किए जा रहे उपवास को नौटंकी करार दिया था ।

आंदोलन के समर्थन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भूख हड़ताल पर बैठे है ।

आप नेताओ द्वारा किए जा रहे उपवास को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद जी, ये आपका पाखण्ड है। आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर APMC कानून में संशोधन किया जाएगा। नवम्बर 2020 में आपने दिल्ली में कृषि कानूनों को अधिसूचित भी किया और आज आप उपवास का ढोंग कर रहे हो। यह कुछ और नही बल्कि पाखण्ड ही है।मालूम हो कि आज शाम पांच बजे तक किसान नेता उपवास करेंगे।

आंदोलन को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है और विपक्षी पार्टियों में किसानों का हितैषी बनने की होड़ मची हुई है ।

Share this news

Leave a Comment