न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने किया डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास की मौजूदगी मे नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कनीय अभियंता एव नप कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की एक चार सदस्यीय टीम बनाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चिन्हित किये गए स्थान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने चार सदस्य टीम के सदस्यों के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सम्बंधित मामले पर विस्तार से चर्चा किया एवम विभाग के दिशा निर्देश पर बागीचा हाट में अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम के द्वारा चिन्हित किये गए दो एकड़ सरकारी जमीन पर जल्द से जल्द नापी करवाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करवाने पर ज़ोर दिया।


वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चिन्हित जमीन के निरीक्षण के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सम्बंधित चर्चा की गई।जिसमें की सूखे कचरे को अलग डंप करना एव गीले कचरे को अलग डंप कर विभाग के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के अनुसार रखवाना है।


वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए आमजनो को पूर्व में ही दो दो बाल्टी उपलब्ध करवाया दिया गया है एवम आमजनो को जागरूक भी किया जा चुका है।
वहीं नप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि किशोर सिंह ने कहा कि कचड़े को डंप करने के लिए विभाग के दिये गए दिशा निर्देश के आधार पर डंपिंग ग्राउंड को चिन्हित कर डंपिंग शेड भी निर्माण कर लिया गया है।एवम सशक्त कमिटी की बैठक में डंपिंग ग्राउंड की बाउंडरी निर्माण हेतु प्रस्ताव भी लिया जा चुका है एवम जल्द ही बाउंडरी निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बात भी कही गई है।ताकि आमजनो को लगातार इधर उधर डंप हो रहे कचड़े के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।


निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष मो सफरुल,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो बदरुल,कनीय अभियंता मो वसी रेजा,नप कार्यालय में कार्यरत टैक्स दरोगा,नप कार्यालय के चार सदस्यीय टीम एवम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment