न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :गुटका व्यवसाई की गोली मार कर हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

पटना /संजीव तिवारी

बिहार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ा हुआ है ।सरकार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे तमाम कवायदों के बावजूद अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है । ताजा मामला पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ का है जहा बीती देर रात अपराधियों ने गुटखा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुची पुलिस युवक को एनएमसीएच अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही, खूंरेजी की सूचना पर पटनासिटी डीएसपी अमित शरण और सिटी एसपी जितेंद्र कुमार भी घटना स्थल पर पहुच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। वही पूरी वारदात सामने वाली दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद होने के आधार पर पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

Share this news

Leave a Comment