न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के करीब 29 हजार नए मरीज मिले 414 लोगो की मौत

देश/डेस्क

देश में कोरोना  संक्रमण का खतरा लगातार कम हो रहा है ।हालाकि विशेषज्ञ अभी भी सावधानी बरतने की बात कह रहे है ।मालूम हो कि शुक्रवार को स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक  24 घंटे में COVID19 के 29,398 नए मरीज मिले है ।

जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या  97,96,770 पहुंच चुकी है  ।वहीं 414 नई मौतों बाद कुल मौतों की संख्या 1,42,186 हुई।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,63,749 है। वहीं 37,528 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है ।बता दे कि  92,90,834 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

Share this news

Leave a Comment