न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी पलटी,ड्राइवर फरार

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज किशनगंज मुख्य मार्ग पर गोपालपुर चौक के समीप कपड़ों की गठरी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मारी पलटी, मौके से ट्रक चालक हुआ फरार।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहली सुबह घने कोहरे के कारण किशनगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक गोपालपुर चौक के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।वहीं दुर्घटना के तुरन्त बाद ही ट्रक चालक मौके से भाग निकला।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरन्त बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि एक चौदह चक्का ट्रक up 78cn 8898 जो कि कपड़ों की गठरी से लदी हुई थी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।जिसमे की किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस के द्वारा जब्त कर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में पुलिस जुट गयी है।

Share this news

Leave a Comment