न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी 41वी बटालियन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

किशनगंज /चंदन मंडल

गलगलिया के भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कंपनी भातगांव बीओपी के जवानों की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस स्वच्छता अभियान में एसएसबी जवानों व ग्रामीणों ने भाग लिया.

जानकारी के मुताबिक स्वच्छता अभियान के तहत भातगांव के चौक चैराहों सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की गई और कचड़े को इकट्ठा करके जला दिया गया.

इस दौरान भातगांव बीओपी के इंचार्ज परिमल दास ने साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया और लोगों को कहा कि घर के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें इससे और बीमारी फैलती है.साथ ही लोगों को साफ सुथरा रखने के तौर तरीके बताएं.

एसएसबी जवानों द्वारा लोगों आसपास लोगों को साफ – सफाई को लेकर जागरूक किया गया . साथ ही आस-पास के इलाके का साफ सफाई रखने की लोगो से अपील की गई.

Share this news

Leave a Comment