न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार।

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसबारी गाँव निवासी सोएब आलम की पत्नी ने अपने पति के विरुद्ध विगत आठ माह पूर्व दहेज उत्पीड़न एवम मारपीट का आरोप लगाते हुए बहादुरगंज थाने में मामला दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगायी थी।वहीं आवेदन में पीड़िता ने बताया कि लगभग ग्यारह वर्ष पूर्व उनकी शादी बाँसबारी गाँव निवासी सोएब आलम पिता स्व रहीमुद्दीन से हुई थी।शादी के लगभग 4 वर्ष के बाद से ही उनके पति लगातार दहेज की मांग करने लगे एवम मारपीट करने लगे।तभी लगभग आठ माह पूर्व पीड़िता ने बहादुरगंज थाने में आवेदन देकर थानाध्यक्ष बहादुरगंज के समक्ष न्याय की गुहार लगायी थी।

इसी कड़ी में विगत रात्रि बहादुरगंज पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी सोएब आलम पिता स्व रहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 121/20धारा 341,323,325,307,498a,354,506,379 एवम 34 भादवी के तहत जेल भेज दिया है।

Share this news

Leave a Comment