न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी द्वारा किया गया संगठन विस्तार,मंडल अध्यक्षों का हुआ मनोनयन

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी द्वारा संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया है . जिसमें खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा से तरुण सिंह, बिन्नाबाड़ी – रानीगंज मंडल से तापस मांझी, नक्सलबाड़ी मंडल से असित मालाकार को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया .

खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की संगठन की और से जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है ,उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करुंगा साथ ही उन्होंने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही.

Share this news

Leave a Comment