न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : ‘आर नोए अन्याय’ कार्यक्रम के जरिए अभी से मतदाताओं को लुभाने में जुटे बीजेपी कार्यकर्ता

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

भाजपा के ‘और नहीं अन्याय’ का कार्यक्रम खोरीबाड़ी में भी शुरु हो गया है. रविवार को ‘और नहीं अन्याय ‘ कार्यक्रम के तहत खोरीबाड़ी में भाजपा नेताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया . इस अभियान के तहत खोरीबाड़ी में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की नीति से अवगत कराया .

बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगो को दी है . उलेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए एक तरफ तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने की कोशिश में जुट चुकी है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी तृणमूल कांग्रेस को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मालूम हो कि ‘आर नॉए अन्याय ‘ के जरिए बीजेपी ने एक करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है ।

इस कड़ी में रविवार को खोरीबाड़ी में भाजपा की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया. साथ ही अभियान से संबंधित पर्चें का वितरण भी लोगों के बीच किया गया है . इस मौके पर भाजपा के नेशनल काउंसिल सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ, खोरीबाड़ी मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद महासचिव शक्तिजय बारोई , मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment