न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी नेता अजय उराव ने आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की सहायता की

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

घोषपुखुर में आर्थिक समस्या से जूझ रहे परिवार की मदद बीजेपी नेता के द्वारा कि गई है ।शनिवार को भाजपा रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के एसटी मोर्चा अध्यक्ष अजय उरांव ने उक्त परिवार को 4000 रुपये सौंपा है . इस संबंध में अजय उरांव ने बताया घोषपुखुर निवासी विपुल दास के पुत्र अभिजीत दास का बीमारी से कुछ दिन पहले निधन हो गया था .

इसके बाद तीन दिन पहले खुद विपुल दास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए .फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है .इस वजह से उनके परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रही है . श्री उरांव ने बताया कि परिवार की हालत काफी दयनीय हो गई है.

इसलिए उक्त परिवार को मेरे तरफ से छोटी सी मदद की गई है. इस मौके पर रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अजय उरांव के अलावे नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ उपस्थित थे .

Share this news

Leave a Comment