न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 लाख के पार ,36 हजार से अधिक नए मरीज मिले

देश/डेस्क

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक  पिछले 24 घंटे में COVID19 के 36,652 नए मरीज मिले है।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या  96,08,211 पहुंच चुकी है ।

वहीं 512 लोगो की जान बीमारी कि वजह से शुक्रवार को गई है ।देश में Covid 19 से मरने वालो की संख्या  1,39,700 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि  देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 4,09,689 है।वहीं  42,533 लोग बीमारी से ठीक होने के बाद अस्पतालो से डिस्चार्ज किए गए है ।अभी तक कुल  90,58,822 लोग ठीक हो चुके है ।

शुक्रवार (4 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,58,85,512 सैंपल टेस्ट किए गएहै ।आईसीएमआर ने बताया कि  11,57,763 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए है ।

Share this news

Leave a Comment