न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,पुलिस ने एक दर्जन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

झारखंड/डेस्क

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।मालूम हो कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सभी अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र से हुई है। एसपी देवघर श्री अश्विनी कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी काफी शातिर है और बैंक अधिकारी बन कर ग्राहकों को चुना लगाते थे । श्री सिन्हा ने बताया कि इनके पास से 15 मोबाइल फोन,21 सिम कार्ड एवं दो मोटर साइकिल बरामद किया गया है ।

पुलिस के मुताबिक ये सभी बीते कई वर्षों से इस धंधे में सक्रिय थे और गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए इन सभी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

Share this news

Leave a Comment