न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 36 हजार से अधिक नए मरीज मिले,540 की मौत

देश/डेस्क

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 36,594 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 95 लाख 71 हजार 559 पहुंच चुकी है ।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान 540 लोगों की मौत बीमारी की वजह से हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,39,188 पहुंच चुकी है।मालूम हो कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,16,082 है।वहीं  42,916 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक होने वाले लोगो की संख्या 90,16,289 है। 

गुरुवार (3 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,47,27,749 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,70,102 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment