न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

Fact check :जानिए क्या है 2 हजार के नोट के बंद होने की सच्चाई 


देश/डेस्क 


सूचना और प्रौद्योगिकी के बढ़ते चलन के जहा कुछ फायदे है वहीं कुछ असमाजिक तत्व लगातार फेक न्यूज के जरिए लोगों को गुमराह करने की भी कोशिश करते है । इसी कड़ी में हाल के दिनों में कई ऐसी भ्रामक खबरे फैलाई जाती है जिसकी वजह से देश के भोले भाले नागरिक परेशान हो उठते है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक न्यूज़ आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों की आपूर्ति बंद कर दी है जिसके कारण एटीएम से केवल 100, 200 व 500 रूपए के नोट ही निकाले जा सकेंगे।

इस पूरे खबर पर जब पत्र सूचना कार्यालय से लोगो ने जानकारी मांगी उसके बाद जांच में 2000 के नोटों के बंद होने की पूरी खबर फर्जी पाई गई है । अतः आम लोगो को परेशान होने की आवश्यकता इसे लेकर नहीं है ।पत्र सूचना कार्यालय द्वारा बताया गया कि आरबीआई द्वारा 2000 रुपए के नोटों की आपूर्ति बंद नहीं की गई है ।

Share this news

Leave a Comment