न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :शेहला रशीद को पिता ने बताया एंटी नेशनल तो कंगना ने कहा ” में तो पैदाइशी मूर्ख हूं “

देश/डेस्क

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता एवं कथित सामाजिक कार्यकर्ता शेहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब्दुल राशिद ने पत्र में दावा करते हुए लिखा है कि उन्हें अपनी बेटी से जान का खतरा है.पत्र में अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि शेहला रशीद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है.साथ ही उनका कहना है कि आतंकी संगठनों से वो पैसा लेती है ।तीन पन्नों के पत्र में और भी कई गंभीर आरोप राशिद के द्वारा अपनी बेटी पर लगाए हैं ।

दूसरी तरफ शेहला ने अपने पिता पर ट्वीट कर मार पीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए है । शेहला ने अपने पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।वहीं कंगना रनौत भी मामला सामने आने के बाद मैदान में कूद चुकी है और उन्होंने  शहला के पिता का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर कर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, ‘देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा, मगर देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे, संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी, आपकी ज़िंदगी है आपका निर्णय होना चाहिए, समझदारी की ज़िंदगी जीनी है या मूर्खता की? मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं।’

Share this news

Leave a Comment