न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्रवाई , एसपी श्री कुमार आशीष ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाने का थाना अध्यक्षों को दिया निर्देश

किशनगंज /अनिर्बान दास

बिना मास्क के बाहर निकलने वालो पर अब हो सकती है कार्रवाई

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन , बाजारों में चलेगा अभियान

किशनगंज पुलिस द्वारा बीते 8 महीनों से लगातार नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

बिना मास्क के घर से बाहर निकलना अब लोगों को महंगा पड़ सकता है।बता दे कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर हर व्यक्ति मास्क पहनकर बाहर निकले इसके लिए लोगों को पहले से ही जागरूक किया जा रहा है और अब भी पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूक किया जाएगा। लेकिन अब अगर लोग नहीं मानेंगे और मास्क पहने बिना ही बाहर निकलेंगे तो अब पुलिस व प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके लिए पुलिस व प्रशासन रणनीति तैयार कर रही है कि कैसे हर व्यक्ति मास्क पहनकर ही बाहर निकले। इसके साथ ही बाजारों में सोशल डिस्टेंस को लेकर भी पुलिस रणनीति बना रही है। सब्जी बाजारों, किराने की दुकान आदि स्थानों में अत्यधिक भीड़ जुटती है। ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।वही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन बाजार आदि स्थानों में भी यह पड़ताल की जाएगी कि कितने लोग मास्क पहन रहे है और कितने नहीं। सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है या नहीं। लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो पुलिस अब इनके विरुद्ध कार्रवाई भी करेगी। अत्यधिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

वही मुख्य सचिव स्तर से भी डीएम व एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। एसपी कुमार आशीष ने सभी थानाध्यक्ष को भी निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने अपने थाना क्षेत्रों में भीड़ वाले इलाकों में अभियान चलाएंगे।अभियान के तहत अब कार्रवाई भी करेंगे। एसपी श्री आशीष ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अब तो समझिए। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाएं साथ ही घर से निकलने के दौरान मास्क का इस्तेमाल करें।

Share this news

Leave a Comment