न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :दर्जनों लोगों को दिलवाई गई तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त सिंघयाजोत में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 50 परिवारों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया सिंघयाजोत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . आयोजित कार्यक्रम में 50 परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया.

शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का झंडा पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इस मौके पर तृणमूल नेता छोटन किस्कू , ललित बर्मन , वासुदेव राय , जहांगीर आलम , सागर मालाकार सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment