न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाजारों में लौटी रौनक । सामाजिक दूरी भूल कर लोग कर रहे खरीददारी

किशनगंज /संवादाता

बाज़ार खुलने से लोगो को जहा राहत मिली है वहीं लोगो के द्वारा सामाजिक दूरी नहीं रखने के मामले सामने आ रहे है ।मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को कपड़ा सहित अन्य दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया था ।

आदेश के बाद शुक्रवार से बाजारों में रौनक देखी गई और लोगो ने मिली छूट का फायदा उठाने के चक्कर में सामाजिक दूरी रखने का को जो आदेश दिया गया था उसे भूल गए । बाजारों में बड़े पैमाने पर लोगो ने सोशल डिस्टेंस रखना भूल गए ।हालाकि रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों में सामाजिक दूरी रखने का प्रयास किया गया लेकिन सड़कों पर इसकी धज्जी उड़ती दिखी ।

मालूम हो कि अभी संक्रमण का खतरा समाप्त नहीं हुआ है और विश्व स्वस्थ संगठन ने भी बिहार को covid 19 को लेकर सतर्क रहने कहा है । क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र ,गुजरात ,दिल्ली जैसे राज्यो से लोगो का आगमन हो रहा है ।प्रशाशन द्वारा भी लोगो को सचेत किया गया है इन सबके बावजूद जब तक आम जनमानस में जागरूकता नहीं आएगी तब तक सरकार और प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले लोग खतरा मोल लेने से नहीं चूकेंगे ।

Share this news

Leave a Comment