डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्ज

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हादसा एन एच -327 ई स्थित लोहागाड़ा रोड ओवरब्रिज के पास हुआ। जहाँ तेज रफ्तार डंपर BR 37 GA 7801 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे लगे 11 केवी के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूटकर गिर गया और उस पर फैले बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अनिल कुमार ने बहादुरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि इस दुर्घटना से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को कुल 22,610 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है।
जहाँ सहायक अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बहादुरगंज थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!