राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

SHARE:

पूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक एवं संवादात्मक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

‘ राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 : एक परिचर्चा ‘ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ .) सजल प्रसाद के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं छात्र-केंद्रित शिकव्यवस्था पर व्याख्यान एवं परिचर्चा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।



कार्यक्रम में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर  प्रकाश रंजन दीन एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी राजीव कुमार गुप्ता तथा छात्र-छात्राओं यथा गुड्डी फातिमा, सानिया मिर्जा, रिया कुमारी पायल कुमारी, आरसी, छातन लाल कर्मकार, कमलेश कर्मकार आदि ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!