करंट लगने से ट्रक ड्राइवर की मौके पर हुईं मौत, कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/बहादुरगंज

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत
बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस के पास मकई लोड
करने के दौरान यह हादसा हुआ ।

ट्रक ड्राइवर ट्रक के ऊपर था इसी दौरान निकट से गुजर रहे 11 हजार किलो वाट बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक ड्राइवर की पहचान गलगलिया के भातगांव, शिकारी बस्ती निवासी आलम अंसारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को ट्रक के ऊपर से उतारा गया ।

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।पुलिस द्वारा मृतक ड्राइवर के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।पुलिस फिलहाल अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!