कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
कोचाधामन विधायक सरवर आलम उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर नदी कटाव की समस्या से अवगत कराया। विधायक सरवर आलम ने कहा कि कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड किशनगंज के महीनगांव पंचायत के फ़ुलवारी,दौला पंचायत के मनझोक गांव महानंदा नदी के कटाव से काफी प्रभावित हैं।
जबकि कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत के कदमगाछी,मजकुरी पंचायत के वार्ड संख्या नौ और 10 कैरी बीरपुर पंचायत के चैनपुर गांव कनकई नदी के भीषण कटाव से त्रस्त है। नदियों के कटाव से हर साल घर द्वार समेत उपजाऊ खेतीहर जमीन नदियों में समा जाता है इससे काफी नुकसान होता है। इस दौरान अमौर विधायक अख्तरुल इमान बायसी विधायक गुलाम सरवर मौजूद थे।























