अररिया:विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई विदाई

SHARE:

संवाददाता:बिपुल विश्वास

फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के स्थानांतरण और नव पदस्थापित बीडीओ कर्मजीत राम के नए दायित्व ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन उप प्रमुख हसीब उर रहमान उर्फ हसीब खान द्वारा किया गया.

समारोह के दौरान फारबिसगंज प्रखंड में नवागत बीडीओ कर्मजीत राम का प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नव पदस्थापित बीडीओ कर्मजीत राम को बुके, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार को माला, बुके, उपहार, अंगवस्त्र और यादगारी के रूप में स्मृति-चिह्न भेंट कर भावुक माहौल में विदाई दी गई।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि बीडीओ संजय कुमार ने अपने पूरे कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ एक परिवार की तरह सामंजस्य बनाकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए बीडीओ कर्मजीत राम भी इसी टीम भावना के साथ काम करेंगे.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!