सरकारी जमीन पर जबरन अतिक्रमण करने के मामले में केस दर्ज

SHARE:

सागर चंद्र/ किशनगंज


सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने मामले को लेकर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। अंचल अधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी भवन झा की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं राजस्व कर्मचारी ने बताया कि काशीपुर मौजा की जमाबंदी जांचोपरांत पूर्व में ही रद्द कर दी गई है। अब यह जमीन बिहार सरकार की है। लेकिन इस जमीन पर टेंगरमारी निवासी नजरूल इस्लाम पिता अमीनउददीन के द्वारा अतिक्रमण किया गया था।

जिसे गत 19 जुलाई को दण्डाधिकारी की उपस्थिति में मुक्त कराया गया था। लेकिन गत सोमवार को जांच के क्रम में पाया गया कि आरोपी के द्वारा फिर से जमीन की घेराबंदी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!