शिकायत के बाद डीपीएम द्वारा की गई विद्यालय की जांच, दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

डीपीएम ने की उम विद्यालय कुरसेला ग्राम की जांच

कुरसेला/कटिहार – बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद मंगलवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम अरुण कुमार सिंह तीन सदस्यीय टीम के साथ नगर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम पहुंचे और विद्यालय की विस्तृत जांच की।

जांच के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना, सरकारी अभिलेखों एवं योजना के क्रियान्वयन की बारीकी से समीक्षा की। जांच के क्रम में डीपीएम ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को सामान्य रूप से संतोषजनक बताया।

लेकिन इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता बताते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही एमडीएम प्रभारी को निर्धारित मेनू के अनुरूप नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा योजना के संचालन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। जांच के दौरान विद्यालय के अभिलेखों का भी मिलान किया गया। बताया गया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एमडीएम प्रभारी संजय पासवान, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधानाध्यापक ध्रुव नारायण, लेखापाल संजय गौड़, जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!