कटिहार – जिले के आजमनगर प्रखंड के बघौरा पंचायत मे सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार कटिहार द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल के पौधारोपण के साथ किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आमजनों को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया गया। अधिकांश आवेदनों का प्रभावी एवं संतोषजनक निष्पादन किया गया तथा लाभुकों को संबंधित प्रमाण-पत्र जिला कृषि पदाधिकारी के कर-कमलों द्वारा वितरित किए गए। शेष लंबित आवेदनों के शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये।























