KatiharCrime:15 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,बाइक जब्त

SHARE:

बारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 15 बोतल प्रीमियम श्रेणी की विदेशी व्हिस्की के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किरोरा थाना बलरामपुर जिला कटिहार में छापेमारी की गई । इस दौरान सक्षम केसरी (32) पिता स्वर्गीय सिद्धनाथ केसरी, वार्ड संख्या-06,थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया के निवासी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 750 एमएल की प्रीमियम श्रेणी की विदेशी व्हिस्की की 15 बोतलें बरामद की गईं। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,250 रुपये आंकी गई है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ग) एवं 32(ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!