न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में लगाया गया पोस्टर ,कार्यकर्ताओं को अशिष्ट व्यवहार नहीं करने की सलाह

तेज प्रताप ने कहा हैप्पी बर्थडे सीएम

बिहार /डेस्क

राजद नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना के चौक चौराहे पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई संदेश देते हुए पोस्टर लगाया गया है । मालूम हो की तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए हैं और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सादगी पूर्ण तरीके से जन्मदिन मानने की अपील की है ।

बता दे कि कल राज्य में विधान सभा चुनाव का मतगणना है और तेजस्वी यादव इससे पहले विरोधियों को पार्टी के कार्यशैली पर उंगली उठाने का कोई मौका नहीं देना चाहते है ।

वहीं तेजस्वी के जन्मदिन पर तेज़ प्रताप ने ट्वीट कर बधाई दी है, जिसमे उन्होंने तेजस्वी को बतौर सीएम संबोधित किया है ।

इससे पहले राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी जन्मदिन पर आवास आ कर बधाई देने से बचने कि सलाह कार्यकर्ताओं को दी गई है साथ ही कल होने वाले मतगणना को लेकर भी आरजेडी द्वारा कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया है कि वो

10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकार करे साथ ही अनुचित आतिशबाजी ,हर्ष फायरिंग एवं विरोधियों के साथ अशिष्ट व्यवहार नहीं करने की सलाह दी गई है ।

Share this news

Leave a Comment