पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूत

SHARE:


सीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के मोबाइल फोन से विदेशी मोबाइल नंबरों, संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप तथा पाकिस्तान स्थित कथित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टकोर गांव में छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों से संपर्क, संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कथित पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से जुड़े डिजिटल इनपुट मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया देशविरोधी गतिविधियों की योजना से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं। हालांकि, इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच जारी है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।


इस मामले में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी


मो. अखलाख (29 वर्ष), निवासी- टकोर, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी।
मो. अरमान (28 वर्ष), निवासी- टकोर, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी।


बरामदगी


03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
नोट: पुलिस ने अभी केवल प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि फोरेंसिक जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!