कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मंडल के सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीआरयूसीसी के 14 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कटिहार मंडल के रेल परिचालन, राजस्व वृद्धि, यात्री सुविधाओं के विस्तार और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने विकास योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया, वहीं सदस्यों ने यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। वही इस सत्र की अंतिम बैठक में स्वच्छता,पेयजल, प्रतीक्षालय, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

समिति के सदस्यों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को हो रही समस्याओं और सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई व्यावहारिक सुझाव दिए। संबंधित अधिकारियों ने सभी सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में सदस्यो द्वारा कटिहार मंडल के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रही योजनाओं में तेजी लाई जाएगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। आयोजित बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी डॉ. बीके चौधरी, वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रभात रंजन सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता लेफ्टिनेंट गौरव राजपाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पंकज पाल, मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ संदीप कुमार पी.एस. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी के साथ सदस्य मदन लाल मंडल, विनोद यादव, चन्देश्वर सिंह, नैयर खान, कैलाश अग्रवाल, शिव शंकर रवाणी सहित सीमांचल के सांसद प्रतिनिधि के अलावा बिहार और बंगाल से आये अन्य डीआरयूसीसी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!