डीएम के जनता दरबार में हुआ 10 मामलों का ऑन द् स्पाॅट निष्पादन

SHARE:

कटिहार–जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित सोमवासरीय जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं को सुना।सुनवाई के दौरान उन्होंने 10 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया तो वहीं अन्य मामलों को समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश देते हुए विभागीय पदाधिकारियों को सौंप दिया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को अपने काम के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जनता दरबार इसी कड़ी का हिस्सा है।

आमजनों की समस्याओं के निदान में पदाधिकारी या कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय होगी। डीएम ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी समस्या के साथ संबंधित कागजात भी लेकर आएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!