भाजपा का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला बैठक में मुख्य रूप से आये खान एवं भूतत्व मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार का जिला अध्यक्ष मनोज राय सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज राय द्वारा संगठन मजबूती को लेकर एवं पार्टी द्वारा दिया गया आगामी कार्यक्रम को जिला स्तर पर मंडल पंचायत एवं बूथ स्तर पर बेहतर रूप से कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर करने को कहा।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित महीने में एक जिला बैठक मंडल स्तर पर मंडल स्तरीय बैठक पंचायत स्तर पर पंचायत स्तरीय बैठक एवं बूथ स्तर पर बैठक हर महीने करने को लेकर पुनः कार्यकर्ताओं से अपनी पूरी टीम के साथ करने को लेकर कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, महेंद्र झा नगर के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता जिला बैठक में शामिल हुए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!