करोड़ों रुपये के मोबाइल चोरी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 620 मोबाइल और 6 लाख 97 हजार बरामद

SHARE:

संवाददाता:अरुण कुमार

अररिया पुलिस ने करोड़ों रुपये के मोबाइल चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी नईम, पिता अख्तर हुसैन, नूंह (राजस्थान) का निवासी है।

नईम चोरी किए गए मोबाइल फोन को नए कंटेनर में लोड कर ठिकाने लगाने का काम करता था। छापेमारी के दौरान उसके घर से 620 चोरी के मोबाइल फोन तथा 6 लाख 97 हजार नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि नईम पहले भी आपराधिक मामलों में अभियुक्त रह चुका है।

एसडीपीओ ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड जैसी आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता था। इस मामले में अब तक पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 817 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!