बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:



संवाददाता/किशनगंज

शहर के पुराना खगड़ा स्थित सरकारी स्कूल के समीप रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। बेखौफ बदमाशों ने घर में मौजूद महिलाओं पर कथित तौर पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क दिया और इसके बाद आराम से घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

गृह स्वामी विजय देव ने बताया कि परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल होने गए थे। घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और महिलाओं पर स्प्रे कर उन्हें अचेत कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।


पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरी में करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी की चोरी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि सफी अहमद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों ने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।मौके पर मौजूद


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सामने आई है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!