बैंक खाते में अचानक पहुंचे 740 करोड़,किशनगंज की महिला का बैंक बैलेंस देख सबके उड़ गए होश

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की सोनथा पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला के सेंट्रल बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।


सोनथा पंचायत के नेहाल भाग निवासी सोनथा गांव निवासी अरसदी बेगम ने बताया कि वह अपने खाते से पैसे निकालने बैंक गई थीं। महिला ने बताया कि उनके सेंट्रल बैंक खाते में पहले करीब 23 हजार रुपये थे, लेकिन अचानक खाते में 740 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे। इतनी बड़ी रकम देखकर वह खुद भी हैरान रह गईं।


महिला का कहना है कि बैंक में मौजूद लोगों ने उन्हें खाते से पैसे निकालने की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने केवल अपनी जरूरत के मुताबिक 10 हजार रुपये ही निकाले।


अरसदी बेगम ने बताया कि उनके चार बेटे हैं और वह एक साधारण परिवार से हैं। खाते में इतनी बड़ी रकम आने की वजह उन्हें भी समझ नहीं आ रही है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा उचित मदद की गुहार लगाई है।


फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक खाते में 740 करोड़ रुपये कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!