किशनगंज /सागर चंद्रा
प्रभारी एसपी हरी मोहन शुक्ला ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को अवैध लॉटरी, अवैध मादक पर्दाथ, अवैध शराब के खरीद-ब्रिकी पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक दिन स्वयं गश्ती करेंगे और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ साथ लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की का शीघ्र निष्पादन करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध शख्त कार्रवाई की जायेगी । जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रभारी एसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता के साथ साथ कांडों के निष्पादन और बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू किया गया सभी प्रकार के पोर्टल व एपीपीएस का पूर्णतः उपयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दिये गये विभिन्न दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।
जबकि इंडो-नेपाल सीमा पर अपराध पर रोक लगाने के लिए एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर करने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रत्येक थाना में एक सीसीटीएनएस प्रभारी बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन से संबंधित विन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जबकि मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और सभी थानाध्यक्ष को 300 दिन से पुराना लंबित कांड का शीघ्र निष्पादन करने एवं पुलिय उपाधीक्षक मुख्यालय, को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।






















