मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के विशनपुर में एक विधवा महिला के साथ गांव के शंकर यादव,सुजीत यादव, अजीत यादव आदि ने मारपीट एवं दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। महिला को बचाने आए वृद्ध ससुर और सास की भी उनलोगों ने बुरी तरीके से पिटाई कर दी।
पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उनके तीन छोटे छोटे बच्चों की भी पिटाई कर दुकान के गल्ले में रखे रुपए और गले से सोने का चैन भी छीन लिया।
इस मामले में पीड़िता ने मनसाही थाने में आवेदन दे इंसाफ की गुहार लगाई । पीड़िता ने बताया कि शंकर यादव उसका बेटा हमेशा उनके साथ किसी न किसी बहाने झगड़ा करते रहते हैं ।























