समेली प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ से डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति की शिष्टाचार मुलाकात

SHARE:

भूमि प्रस्ताव पर हुई चर्चा

समेली /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय के डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने समेली के प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ प्रकाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन एवं उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने किया।

उनके साथ महासचिव गंगेश झा, समिति सदस्य मणिकांत, गुड्डू, श्याम एवं मणिकचंद उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बताया कि डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति पिछले कई महीनों से क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने बीडीओ को इस संबंध में अब तक हुए प्रयासों की जानकारी दी तथा कटिहार के जिलाधिकारी द्वारा +2 धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर में लगभग 15 एकड़ भूमि उपलब्ध होने संबंधी विवरण अपर सचिव को पत्र भेजे जाने की जानकारी भी दी।

समिति की ओर से उक्त पत्र की प्रति से भी बीडीओ को अवगत कराया गया।प्रतिनिधिमंडल ने अपेक्षा जताई कि सरकार स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समेली क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बीडीओ प्रकाश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि शिक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर उपलब्ध तथ्यों एवं प्रस्तावों का अध्ययन किया जाएगा।

उन्होंने समिति को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के सहयोग एवं जनसमर्थन से समेली क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापना का सपना जल्द साकार होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!