एसपी ने कोढ़ा थाना का औचक निरीक्षण, कोढ़ा गैंग और नशे के सौदागरों को सख्त चेतावनी

SHARE:

पुलिस कप्तान परिचय कुमार का सख्त संदेश—स्मैक तस्कर और कोढ़ा गैंग हो जाएं सावधान

कोढा /कटिहा- कोढ़ा थाना में पुलिस कप्तान परिचय कुमार ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।

अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई और सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों में जुटे नजर आए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान परिचय कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, खासकर स्मैक तस्करी और संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से कोढ़ा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात ‘कोढ़ा गैंग’ को चेतावनी देते हुए कहा कि अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और जो भी कानून तोड़ेगा, उसे हर हाल में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाई जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और आम लोगों से संवाद स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन,वारंटियों की गिरफ्तारी और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

इस निरीक्षण में पुलिस कप्तान के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 कटिहार सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!